क्लास में लेक्चर के दौरान गैर अकादमिक वजहों से छात्रों के पास फोन या टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होने से परीक्षाओं में उनका रिजल्ट पर असर पड़ता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जो छात्र खुद ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन कक्षाओं में ऐसे डिवाइस के इस्तेमाल की इजाजत होती है वे छात्र भी खराब प्रदर्शन करते हैं।
इससे यह पता चलता है कि फोन के इस्तेमाल से समूह में पढ़ाई करने का माहौल खराब होता है। यह स्टडी एजुकेशनल साइकॉलजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।