फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटने वाला है अमेरिका का सबसे ऊंचा बांध, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

Mon, 13 Feb 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ओरविल के पास सबसे बड़ा बांध फटने की कगार पर है। बांध के पास बड़ी संख्या में भारतवंशी लोग रहते हैं। बांध के डैमेज होने के बाद आपातकाल स्थिति में आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक कैलीफॉर्निया के यूबा शहर में क्षतिग्रस्त ओरविल बांध के टूटने के डर से 1 लाख 30 हजार लोगों को आसपास के इलाकों से हटाया गया है। बांध के आसपास के इलाके भारतीय मील के लोग रहते हैं जिनमें  13 फीसदी पंजाबी, सिख लोग रहते हैं। 

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बांध में एक बड़ा छेद हुआ है। अब इसके टूटने के आसार हैं। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर की मदद से पत्थर से भरे कंटेनरों को लीक वाली जगह पर लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
USA: Large population in areas being evacuated is that of Indian origin Americans, appx 13% is of Punjabis/Sikhs #YubaCity #OrovilleDam — ANI (@ANI_news) February 13, 2017
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें