फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बुश हटे पीछे, हिलेरी- ट्रंप की जीत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए हो रहे चुनावों में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने के चलते रिपब्लिकन जेब बुश ने जहां इससे खुद को अलग कर दिया है, वहीं, विवादित बयान देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कैरोलाइना में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ, नेवाडा में डेमोक्रेटिक की हिलेरी क्लिंटन ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए प्राइमरी (पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए होने वाला मतदान) चुनाव किया जाता है। सबसे ज्यादा प्राइमरी में जीत हासिल करने वाला दावेदार ही पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार होता है।

रिपब्लिकन जेब बुश अपने पिता जॉर्ज एचडब्लू बुश और बड़े भाई जॉर्ज डब्लू बुश की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के लिए उम्मीदवारी के चुनाव में उतरे थे, लेकिन दक्षिण कैरालिना में हुए उम्मीदवारी चुनाव में वह चौथे स्थान पर काबिज हुए। जिसके बाद उन्होंने उम्मीदवारी के चुनाव से बाहर होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रंप और हिलेरी में टक्कर

दूसरी तरफ, ट्रंप यहां शीर्ष पर रहे। यहां हुए चुनाव में ट्रंप को सबसे ज्यादा 32.5 फीसदी वोट मिले। उनके बाद रूबियो 22.5 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि टेड क्रूज ने रूबियो को कड़ा मुकाबला देते हुए 22.3 फीसदी वोट अर्जित किए। दूसरी तरफ, डेमोक्रेटिक से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन को नेवाडा में बर्नी सैंडर्स से कड़ी चुनौती मिल रही थी, लेकिन आखिरी समय में हिलेरी ने बाजी मार दी।

हिलेरी ने पांच फीसदी ज्यादा वोट हासिल कर सैंडर्स को मात दी। ट्रंप इससे पहले न्यू हैंपशर में हुए प्राइमरी में जीत दर्ज कर चुके हैं। दक्षिण कैरोलिना में जीत हासिल करने के बाद वह नेवाडा में एक मार्च को होने वाले प्राइमरी में जीत दर्ज करने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें