अमेरिका एक बार फिर शनिवार को गोलीबारी की घटना से दहल उठा। इस बार मिशिगन राज्य में एक सिरफिरे ने गोलीबारी कर सात लोगों की जान ले ली और कई घायल हो गए। मरने वालों में एक 14 साल की किशोरी भी शामिल है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम को मिशिगन के कालामाजू इलाके में 45 साल के एक सिरफिरे ने कई जगहों पर गोलीबारी की।
उसने एक कार पार्किंग स्टैंड, रेस्तरां और कार डीलरशिप की दुकान के साथ ही एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया। कालामाजू पुलिस के मुताबिक 14 साल की किशोरी को क्रैकर बैरेल रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई, जबकि कार डीलरशिप की दुकान पर एक पिता और उसके बेटे को सिरफिरे ने अपने पागलपन का शिकार बनाया।