फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की धमकी-राष्ट्रपति बना तो हिलेरी को जेल भेज दूंगा

Mon, 10 Oct 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दूसरी टेलीविजन बहस में हिलेरी व ट्रंप ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। बहस में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो के मामले में माफी मांगी।
विज्ञापन


बहस की शुरुआत में डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप पर महिलाओं के बारे में की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। आपको बता दें कि महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी वाला एक वीडियो सामने आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की खासी आलोचना हो रही है। यह वीडियो 2005 का है। इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें बोलते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तारीफ करने वाले डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वो रूस के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह बेहतर होगा कि हम रूस के साथ मिलकर काम करें।" ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को भी बहस में मुद्दा बनाया। उन्हेंने कहा, कि हिलेरी के पति पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति बना तो हिलेरी को करा दूंगा जेलः ट्रंप

- फोटो : reuters
ट्रम्प ने कहा कि अगर मैं प्रेसिडेंट बना तो ईमेल मुद्दे पर हिलेरी को जेल भेज दूंगा। हिलेरी पर आरोप है कि विदेश मंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्राइवेट सर्वर से ईमेल भेजे थे। उनपर 30 हजार ईमेल डिलीट करने का भी आरोप है।

हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप को उनके टैक्स विवाद को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप को अपना टैक्स रिटर्न रिलीज करना चाहिए। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले सोमवार को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने दूसरे प्रजिडेंशल डिबेट में एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले। 

बिल क्लिंटन पर लगाया यौन शोषण का आरोप

- फोटो : reuters
बहस के दौरान हिलेरी ने ट्रंप के वीडियो कांड को लेकर कई बार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कई बार महिलाओं का अपमान किया है। वहीं, ट्रंप ने जवाबी हमले में हिलेरी के पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के अफेयर गिना डाले।

आपको बता दें कि डिबेट शुरू होने से पहले ट्रंप ने अपने विडियो लीक के जवाब में बिल क्लिंटन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर दुष्कर्म और अन्य यौन अपराधों का आरोप लगा था।
विज्ञापन

मुझे ट्रंप के बच्चे अच्छे लगते हैंः हिलेरी

trump-hillary - फोटो : reuters
आतंकवाद पर ट्रंप ने कहा कि इस्लाम से नहीं डरना चाहिए। इस बीच दोनों नेताओं ने मौजूद लोगों के सवालों के जबाव भी दिए। दोनों ने यह भी बताया कि वे एक दूसरे में क्या पसंद करते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि वो हिलेरी में क्या पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा कि वो फाइटर हैं, हमेशा मैदान में डटी रहती हैं।

वहीं जब हिलेरी से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रंप के बच्चे अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें