फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की पाक को दो टूक, पहले आतंकवाद रोको फिर करो कश्मीर की बात

Mon, 10 Oct 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
व्हाइट हाउस - फोटो : Getty
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि अगर वह चाहता है कि कश्मीर मुद्दे पर उसकी बात सुनी जाए तो पहले वह सीमा पार आतंकवाद और हमले पर रोक लगाए। अमेरिकी अधिकारियों ने यह बात वाशिंगटन के दौरे पर गए पाकिस्तान के संसदीय दल से कही है।
विज्ञापन


इस आशय की खबर पाकिस्तानी अखबार डॉन में रविवार को प्रकाशित हुई है। पाकिस्तानी सांसदों का दल भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के मुद्दे पर विश्व समुदाय को अपने पक्ष से अवगत कराने के लिए अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर था।

संसदीय दल का दौरा शनिवार को समाप्त हो गया। अखबार में छपी खबर में कहा गया है कि अमेरिका की ओर से जारी बयान में उड़ी में भारतीय सेना पर हमला सीमा पार आतंकवाद की कार्रवाई करार दिया गया है। साथ ही पाकिस्तान से इस तरह के हमले रोकने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पाक पीएम नवाज शरीफ की अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात के बाद भी बयान जारी कर इस बात को दोहराया था कि पाकिस्तान आतंकवादियों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने से रोक।
विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय दल में शामिल कश्मीर पर पाक पीएम के विशेष दूत मुशाहिद हुसैन सईद ने अपने दौरे के अंत में मीडिया ब्रीफिंग में इस बात का जिक्र किया कि पाकिस्तान की सरकार ने पिछले सप्ताह सेना को कहा था कि वह सीमा पार आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता तो पाक पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पाक संसद ने सर्वसम्मति से 22 सूत्री प्रस्ताव पारित कर सरकार से आतंकवाद पर रोक लगाने को कहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पाक के प्रति संतुलित नीति अपनाएंगे ओबामा के उत्तराधिकारी: सईद

बराक - फोटो : www.theguardian.com
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत मुशाहिद हुसैन सईद ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उत्तराधिकारी उनसे अलग होंगे।

साथ्‍ा ही  वे पाकिस्तान के प्रति एक संतुलित और तार्किक नीति अपनाएंगे।

वाशिंगटन में पांच दिनों में विभिन्न अमेरिकी अधिकारी से मुलाकात के बाद सईद ने कहा कि उन्होंने यह महसूस किया है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को कम करने को इच्छुक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें