फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आतंकियों के लिए स्वर्ग बना रहे ये बर्दाश्त नहीं: ट्रंप

Tue, 22 Aug 2017 07:15 PM IST
amarujala.com, Written by: मुकेश झा
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका अब पाकिस्तान के आतंकियों और चरमपंथियों को ठिकाना लगा के रहेगा। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिती में यह नहीं बर्दाश्त करेगा कि पाकिस्तान उग्रवादियों और चरमपंथियों के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग बना रहे।
विज्ञापन


आइये बताते है वो पांच बातें जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही...

-ट्रंप ने कहा कि हम पाकिस्तान को अरबों डॉलर देते रहे और उसी वक्त वो उन आतंकियों को पनाह देते रहे जिनके खिलाफ हम लड़ रहे हैं। इसे बदलना होगा और ये जल्द बदलेगा।

-ट्रंप का कहना है कि अफगानिस्तान में हमारे प्रयासों के साथ सहभागी बनने में पाकिस्तान को काफी फायदा है, लेकिन आतंकियों का मददगार बने रहने में बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि इसी साल अफगानिस्तान में 2500 से अधिक अफगानी पुलिस और सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- अफगानिस्तान में ट्रंप ने मांगी भारत की मदद, कहा- नहीं दोहराएंगे इराक वाली गलती

-अफगानिस्तान  को लेकर अमरीका की रणनीति बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान से अमरीका के हटने पर आतंकियों को घुसपैठ का मौका मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद था कि वह अमरीकी सैनिकों को वहां से हटा लेंगे लेकिन अब वह नहीं चाहते कि इराक जैसी गलती दोबारा हो।

-राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अफगान सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

पढ़ेंः- अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप हुए आग-बबूला, बोले- उग्र इस्लामिक आतंकवाद को रोकना जरूरी

-भारत से सहयोग की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमरीका चाहता है कि भारत आर्थिक सहायता और विकास के मामले में अफगानिस्तान का सहयोग करे।

देखें वीडियोः-  US President Donald Trump warns Pakistan that Washington will no longer tolerate Pakistan offering "safe havens" to extremists pic.twitter.com/zeXyngSypr — AFP news agency (@AFP) August 22, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें