भारतीय मूल के एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने कहा है कि अमेरिकी सांसद यह सुनिश्चित करें कि एच 1 बी वीजा का कार्यक्रम का दुरुपयोग अमेरिका में नौकरियों में कटौती लाने और सबसे अच्छे व प्रतिभावान लोगों को देश में आकर्षित करने से रोकने में ना किया जाए।
पढ़ें: पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम
सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद रो खन्ना ने कहा कि एच1बी वीजा पर आने वाले कई लोग हैं जो अब बड़ी प्रोद्योगिकी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। वे नौकरियां पैदा कर रहे हैं और नई खोज कर रहे हैं।
हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रतिभाएं अमेरिका आए, क्योंकि जब आप अध्ययनों पर ध्यान देते हो तो हम जानते हैं कि ज्यादातर एच1बी वीजा धारक नौकरियां पैदा कर रहे हैं। वे नौकरियां लेने वाले नहीं है।
पढ़ें: ट्रंप ने रोकी चीन की राह, नहीं करने देंगे अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता या नस्ल या धर्म के आधार पर किसी भी कंपनी को निशाना बनाना गैर कानूनी होगा। गौरतलब है कि एच1बी वीजा अमेरिका में अप्रवासियों को दिया जाने वाला वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकती हैं। भारतीय प्रोफेशनल में यह काफी लोकप्रिय है।