फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी वीजाधारकों को अमेरिका ने दी बड़ी राहत, भारतीय खुश

Sun, 04 Mar 2018 04:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा धारकों के जीवन साथी (पति अथवा पत्नी) के काम के अधिकार को समाप्त करने के बारे में फैसला फिलहाल टाल दिया है। फैसला टाले जाने से भारतीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


जीवनसाथी के काम के अधिकार को समाप्त करने के बारे में फिलहाल टला फैसला

आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने इस सप्ताह अदालत के समक्ष कहा कि वह फिलहाल एच-4 वीजा उपयोग करने वाले एच-1 बी वीजाधारकों के पति-पत्नियों के काम के अधिकार को खत्म करने फैसला जून तक नहीं लेगा। उसने बताया कि ऐसा इसलिए क्योंकि इस फैसले के आर्थिक प्रभाव की समीक्षा करने के लिए समय की जरूरत है।

28 फरवरी तक लिया जाना था फैसला, अब जून माह तक आर्थिक प्रभाव की समीक्षा करेगा यूएस

वर्ष 2015 से ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे एच-1 बी वीजाधारकों यानी उच्च योग्यता प्राप्त पेशेवरों के जीवन साथी एच-4 आश्रित वीजा पर अमेरिका में काम करने के पात्र हैं। पूर्व ओबामा प्रशासन ने इस बारे में नियम जारी किया था। इससे पहले अमेरिका का आंतरिक सुरक्षा विभाग इस संबंध में 28 फरवरी को फैसला करने वाला था।
विज्ञापन


इस अमेरिकी विभाग ने अदालत के समक्ष कहा कि इस मामले में नए तरीके से आर्थिक विश्लेषण की जरूरत है जिसमें कुछ सप्ताह का समय लग सकता है। संशोधित समय-सीमा के अनुसार ऐसा अनुमान है कि डीएचएस प्रस्तावित नियम की मंजूरी को लेकर ‘ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट’ को जून 2018 तक प्रस्ताव देगा।

इससे एच-1बी वीजा धारकों के जीवन साथियों को कुछ समय के लिए राहत मिली है। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी हैं। एच-1बी वीजा कार्यक्रम योग्यता वाले विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में काम करने के लिए आकर्षित करने को लेकर है। इन कर्मचारियों में बड़ी संख्या में भारत और चीन के हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें