साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन की तनातनी फिर बढ़ने की कगार पर पहुंच गई है। खबर है कि अमेरिका ने साउथ चाइना सी में अपना एक जंगी जहाज उतार दिया है। ये जहाज चीन के अधिकार वाले विवादित स्प्रैटली आइलैंड के 20 किलोमीटर अंदर तक घुस गया है।
अमेरिकी ने अपने जंगी जहाज USS डेवी को उस वक्त चाइना के आइलैंड के इतने नजदीक पहुंचा दिया है, जब अमेरिका ने चीन से उत्तर कोरिया से निपटने के लिए सहयोग की मांग की थी। स्प्रैटली आइलैंड पर चीन के अलावा वियतनाम फिलिपींस और ताइवान अपना दावा ठोंकते आ रहे हैं।
कई चट्टानों, छोटे आइलैंड और रेतीले क्षेत्र से मिलकर इस आइलैंड का निर्माण हुआ है। माना जा रहा है कि इस विवादित आइलैंड पर अमेरिका की कार्रवाई की वजह से चीन कड़े तेवर अपना सकता है।