फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के सभी सुरक्षित पनाहगाहों को बंद करे पाक: अमेरिका

Wed, 28 Sep 2016 03:10 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : youtube
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादियों के सभी सुरक्षित पनाहगाहों को बंद करने और पड़ोसी देशों पर हमले करने वाले सहित सभी आतंकी संगठनों को निशाना बनाने को कहा। अमेरिका ने यह बात ऐसे समय कही है जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंक को मदद करने तथा इसका निर्यात करने वाले देशों को अलग-थलग करने का मजबूती से समर्थन किया है।
विज्ञापन


वाइट हाउस के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ हमारा ध्यान उसकी सरजमीं पर आतंकवादी खतरों से निपटने और उसकी क्षमता बढ़ाने में है। वे हिंसक चरमपंथ के खिलाफ गंभीर एवं सतत लड़ाई लड़ रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा विश्वास है कि वे आतंकवादी हिंसा को खत्म करने के लिए प्रगति कर रहे हैं और कदम उठा रहे हैं। लेकिन इसी के साथ हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं कि उन्हें अपने पड़ोसियों पर हमला करने वाले सहित सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाना होगा और सभी सुरक्षित पनाहगाहों को बंद करना होगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी प्रमुख ने सरकार समर्थित आतंकवाद की निंदा की
भारत पाक में जुबानी जंग के बीच ब्रिटेन में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पैट्रिक मैक्लोलिन ने सरकार समर्थित आतंकवाद की निंदा की। पैट्रिक ने कहा कि वैश्विक शांति और तरक्की के लिए मिलकर काम करना सभी सरकारों की जिम्मेदारी है। उड़ी में आतंकियों द्वारा 18 सैनिकों की हत्या संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी रूप में हिंसा से खुद को अलग रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें