फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया के साथ बढ़ा टकराव, US ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट

Thu, 27 Apr 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
मिनटमैन III का सफलतापूर्वक परीक्षण - फोटो : The Hindu
विज्ञापन
अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ते तनाव के बीच कैलिफोर्निया हवाई अड्डे से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। अमेरिका के एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड एयरमैन की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 3 मिनट पर मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का एकल परीक्षण किया। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल का परीक्षण सफल रहा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की वजह से चीन ने लॉन्च किया पहला एयरक्राफ्ट करियर

अमेरिकी एयरफोर्स के अनुसार परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने मार्शल द्वीप समूह में क्वाजालीन एटोल तक की दूरी तय की। ये अपनी लॉन्चिंग साइट से करीब  4,200 मील की दूरी पर था। 

आईसीबीएम टेस्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम मिनटमैन III की संचालन विश्वसनीयता को दर्शाता है। ये अमेरिका की मजबूत सैन्य क्षमता की गवाही देता है  इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और सहयोगी दलों, भागीदारों की सुरक्षा के प्रमुख तत्व के रूप में मजबूत, विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक बनाए रखने की अमेरिकी क्षमता को भी सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- परमाणु हमले के लिए नॉर्थ कोरिया तैयार, बोला- अमेरिका सहित पूरी दुनिया खत्म कर देंगे

मिनटमैन III अमेरीकी न्यूक्लियर ट्राइड के 3 सैन्य ताकतों में से एक है, जिसमें बी 52 स्ट्रैटफोर्ट्रेस और बी-2 स्पिरिट जैसी रणनीतिक बमबारी शामिल हैं, इसके साथ ही इसमें नौसेना पनडुब्बियों द्वारा प्रदत्त बैलिस्टिक मिशन भी शामिल है।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने का दावा किया था। उत्तर कोरिया के इस दावे से अमेरिका सहित देश के अन्य देशों की भी नींद उड़ गई थी। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने कहा था कि अब उत्तर कोरिया को दुश्मन देश छूने की हिमाकत नहीं कर सकते क्योंकि वह पूरब की एक बड़ी सैन्य ताकत के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें