अमेरिका में बड़े कार हादसे में करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। आरोपी ड्राइवर ने फुटपाथ पर बेकाबू कार को चढ़ा दिया और वहां से गुजर रहे लोगों को कुचल दिया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अपना जुर्म कबूलने वाले ड्राइवर ने कहा कि उसने ब्रेक लगाने की बजाय रेस का पैडल दबा दिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक 56 साल के ड्राइवर से पुछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले की जांच आतंकी हमले से जोड़ कर भी कर रही है। दरअसल, ये हादसा लोगन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टैक्सी पूल स्टैंड पर हुआ है।