फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल योग दिवस पर विशेष डाक टिकट जारी करेगा यूएन

Mon, 11 Jul 2016 07:12 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र अगले वर्ष 21 जून को मनाई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सालगिरह पर डाक टिकट निकालने पर विचार कर रहा है। भारत द्वारा 2014 में शुरू किए गए इस अभियान को पूरे विश्व ने खुले दिल से अपनाया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाया था। अब वह 2017 में इस पर डाक टिकट भी जारी करना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र डाक विभाग (यूएनपीए) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र अपने विश्व भर के कार्यालयों न्यूयॉर्क, जेनेवा और विएना द्वारा लगातार डाक टिकट जारी करता रहता है।

- हर साल छह विशेष विषयों पर डाक टिकट जारी किए जाते हैं

लगभग हर साल छह विशेष विषयों पर डाक टिकट जारी किए जाते हैं और ये मात्र 12 महीने तक ही बेचे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस साल 135 देशों के लोगों ने प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के भवन के सामने इकट्ठा होकर इसे मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें