फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के किसी भी बड़े नेता का एकाउंट ब्लॉक नहीं करेगा ट्विटर

Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Twitter
विज्ञापन

अहम राजनीतिक मसलों पर संवाद की अहमियत पर जोर देते हुए सोशल ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कहा है कि वह दुनिया के बड़े नेताओं के विवादित ट्वीट करने पर भी उनके एकाउंट ब्लॉक नहीं करेगा। 

विज्ञापन


ट्विटर ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने वाले ट्वीट के कुछ दिन बाद की है। दरअसल, ट्रंप के ट्वीट के बाद ट्विटर की इस बात के लिए आलोचना होने लगी है कि वह हिंसा फैलाने वाली धमकियों को अपने प्लेटफार्म से जाने दे रहा है।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने एक ब्लॉग के जरिये अपना पक्ष रखा है। उसने कहा, ट्विटर यहां लोगों की सेवा करने और विश्व स्तर पर लोगों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने के लिए है। इस संवाद में निर्वाचित वैश्विक नेता अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि उनका समाज पर गहरा प्रभाव रहता है। ट्विटर के मुताबिक, किसी वैश्विक नेता को ब्लॉक करने या उनका विवादित ट्वीट हटाने से ऐसी अहम जानकारियों पर पर्दा पड़ जाएगा, जिन्हें लोगों को देखना चाहिए और उन पर चर्चा करनी चाहिए। ब्लॉक करना किसी नेता को खामोश नहीं करेगा बल्कि जरूरी चर्चा को बाधित करेगा।
विज्ञापन


ट्रंप के इस बयान के बाद शुरू हुई बहस- 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हफ्ते कहा था कि उनके पास परमाणु बटन है, जो उत्तर कोरिया से ज्यादा बड़ा और ताकतवर है। हालांकि ट्विटर ने अपनी सफाई में ट्रंप या उनके ट्वीट का कोई हवाला नहीं दिया है।

विज्ञापन

पहले भी विवादित ट्वीट कर चुके हैं ट्रंप-

कुछ विवादित ट्वीट के कारण ट्रंप और ट्विटर में विवाद हो चुका है। हाल ही में ट्रंप ने ब्रिटिश नेता जेडा फ्रेजर द्वारा ट्वीट किए विडियो को री-ट्वीट किया था, जो मुस्लिमों के हिंसक कृत्यों को दिखाने के मकसद से किया गया था। इस ट्वीट में मुस्लिम विरोधी ग्राफि क्स वीडियो भी थे।

हालांकि 2 दिसंबर 2017 को ट्रंप का पक्ष लेते हुए ट्विटर ने अपने पिछले स्पष्टीकरण को वापस ले लिया कि उसने ट्रंप के ट्वीट को क्यों नहीं हटाया। इससे पहले नवंबर, 2017 में ट्विटर ने ट्रंप और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के मामलों को लेकर 45 संदिग्ध ट्विटर खाते बंद कर दिए थे। 

परेश रावल से कहा था ट्वीट हटाने को-
मई, 2017 में फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने एक विवादित ट्वीट किया था। काफी विवाद होने पर उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। उस वक्त उन्होंने कहा था कि ट्विटर ने उस ट्वीट को न हटाने पर उनका खाता बंद करने की धमकी दी थी। इसी तरह मई, 2017 में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने ट्विटर पर महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका ट्विटर खाता सस्पेंड कर दिया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें