फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह और हिंसा फैलाने वालों पर ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, बंद किए 7 करोड़ फर्जी खाते 

Sat, 07 Jul 2018 05:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर ने बीते दो महीने में 70 मिलियन (7 करोड़) फर्जी खातों को बंद किया है। ट्विटर ने यह कार्रवाई अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने वालों पर की है। 

विज्ञापन


चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद ट्विटर ने विशेष मुहिम के तहत यह फर्ती खाते बंद किए हैं। अमेरिकी संसद ने इन खातों पर कार्रवाई के लिए ट्विटर पर दबाव बनाया था। तर्क दिया था कि ये फर्जी खाते अमेरिका की राजनीति पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं।

बता दें कि बीते कुछ समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे फर्जी खातों की लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई जिन्हें भद्दी पोस्ट और अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी

भारत में भी आय दिन ट्रोल के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी दी गई थी। उन्हें ट्विटर पर फर्जी अकाउंट के जरिए ही यह धमकी दी गई थी। वहीं हिंदू-मुस्लिम पासपोर्ट विवाद में बीते दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जमकर ट्रोल किया गया था। 

व्हाट्सएप ले रहा लोगों की जान

आम तौर पर देखा जाता है कि लोग सोशल मीडिया पर आए मैसेज को बिना सोचे-समझे आगे आगे भेज देते हैं। कई बार सालों पुराने वीडियो को वायरल करके उसका फायदा उठाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान के पास किसी घटना की पुष्टि करने का समय नहीं है वहां पर व्हाट्सएप पर आया एक मैसेज एक गलत मानसिकता और उग्र भीड़ को जन्म देता है जिसके कारण अब तक 27 लोगों की जान चली गई है। इन घटनाओं में पीड़ित को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया जाता और भीड़ खुद फैसला करने पर उतर आती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें