फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी का समर्थन करने पर ओबामा पर भड़के ट्रंप 

Sat, 11 Jun 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : BBC
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक की ओर से उम्मीदवारी की दावेदारी के लिए ऐसी शख्स (हिलेरी क्लिंटन) का  समर्थन किया है, जिसके खिलाफ आपराधिक जांच चल रही है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि वह नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

वह वर्जीनिया के रिचमंड में विशाल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। ओबामा की ओर से डेमोक्रेटिक से हिलेरी की दावेदारी का समर्थन करने के बाद ट्रंप की यह पहली सार्वजनिक रैली हैं, जिसमें ट्रंप ने ओबामा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें