अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लाल ग्रह मंगल पर मानव को भेजने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए नासा कार्यक्रम के लिए तरीबन 20 अरब डॉलर के एक नए बिल को प्राधिकृत किया है।
नासा संक्रमण प्राधिकरण अधिनियम ने एजेंसी को 2018 के लिए 19.5 अरब डॉलर आवंटित किए हैं। इस विधेयक में ‘क्रूड मिशन’ के तहत 2030 तक मंगल ग्रह पर मानव को भेजने की योजना तैयार करने को कहा गया है।
उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने व्हाइटहाउस में अपने ओवल कार्यालय में ट्रंप हस्ताक्षरित इस विधेयक को पेश किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से निश्चित तौर पर नासा के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निरंतरता आएगी।