अमेरिका के ओल्ड ओर्चेड बीच में दीमक से परेशान 21 साल के एक युवक की लापरवाही से एक अग्निकांड हो गया, जिसमें उसका पैतृक निवास जल गया बल्कि तीन पालतू जानवरों की जान भी चली गई।ओल्ड ओर्चेड बीच निवासी डेवोन डोयूसेटे ने अपने बेसमेंट में फर्नीचर पर लगी दीमक को हटाने के चक्कर में धुंआ किया था। दुर्घटनावश माचिस की एक तीली छिटक गई। कई अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी रखे थे। देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई।
बेगनर डेली समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार उस समय डेवोन्र घर में अकेला था। उसने घर से सामान हटाने की कोशिश की और इस चक्कर में उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस भी गए। बाद में डेवोन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय दमकल विभाग का कहना है कि डेवोन ने दीमक खत्म करने के चक्कर आग लगा दी जिससे उसके अभिभावकों मौरिस और बारबरा का घर जल गया।