फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप बना सकते हैं भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य

Fri, 09 Nov 2018 11:58 AM IST
भाषा
विज्ञापन
सुरेश वी गैरीमेला
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को देश के प्रतिष्ठित नेशनल साइंस बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंशा व्यक्त की है।

विज्ञापन


गैरीमेला इंडियाना में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आर यूजीन और सूसी गुडसन डिस्टिंग्यूश्ड प्रोफेसर है। वह नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के एक उद्योग/विश्विद्यालय सहकारी अनुसंधान केंद्र ‘कूलिंग टेक्नोलॉजीज रिसर्च सेंटर’ के निदेशक भी हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, गैरीमेला को छह साल के लिए नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया जा सकता है। उनका संभावित कार्यकाल 10 मई 2024 तक का होगा।

वह ट्रंप द्वारा बोर्ड में नियुक्त किये सात सदस्यों में से एक हैं।

नेशनल साइंस बोर्ड का गठन 1950 के नेशनल साइंस फाउंडेशन एक्ट के तहत किया गया था, जो एनएसएफ के कार्यक्रमों की निगरानी करता है और उसके लिए नीतियां तैयार करता है।

वर्ष 1985 में आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल करने वाले गैरीमाला ने कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें