फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप कर रहे थे जांच को प्रभावित, रोड़ा बनने पर किया FBI निदेशक को बर्खास्त!

Wed, 17 May 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : Africa Times
विज्ञापन
पिछले हफ्ते एफबीआई के निदेश कॉमी को बर्खास्त करने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खासी आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल फ्लिन का बचाव करते हुए एफबीआई निदेशक कॉमी से उनसे संबंधित मामले की जांच रोकने के लिए कहा था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक फरवरी में कॉमी जब राष्ट्रपति ट्रंप से मिले थे तो उन्होंने माइकल फ्लिन के संबंध में चल रही जांच को रोकने के लिए कहा था। ट्रंप ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस जांच को खत्म कर देंगे।

फ्लिन पर आरोप था कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस से संपर्क कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने चुनावों में हिलेरी के मेल्स लीक करवाकर ट्रंप को फायदा पहुंचाने की भी कोशिश की अब पिछले हफ्ते ही एफबीआई निदेशक कॉमी को उनके पद से हटाने के बाद इस बात की चर्चा हो रही थी कि ट्रंप अपनी चुनावी टीम के सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में कॉमी से हुई थी ट्रंप की मुलाकात

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक पूर्व एफबीआई निदेशक कॉमी और अमेरिकी राष्ट्रपति की फरवरी में हुई मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ये ब्यौरा एक मेमो से सामने आया है जिसे कॉमी ने खुद ट्रंप से मुलाकात के बाद लिखा था।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस तरह के किसी मेमो को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का बचाव किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ने किसी भी जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की है।

आपको बता दें कि फ्लिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए ट्रंप की पहली पसंद थे, उन्होंने कॉमी से मुलाकात के वक्त फ्लिन को एक अच्छा इंसान बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें