अमेरिकी पुलिस ने उत्तरी कैरोलाइना में एक घर में तीन छात्रों के शव मिलने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
दीह बरकत (23), उनकी पत्नी उसर मोहम्मद अबू साल्हा (21) और उनकी बहन रजा मोहम्मद अबू साल्हा (19) को मंगलवार को उनके घर पर मृत पाया गया था। इन तीनों के ही सिर पर गोलियां मारी गई हैं।
46 वर्ष के क्रैग स्टीफन हिक्स को हत्या के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैरोलाइना के नजदीक चैपल हिल में स्थित एक अपार्टमेंट में इन लोगों के शव मिले थे।
पुलिस जांच कर रही है कि ये हत्याएं किसी तरह की नफरत से प्रेरित तो नहीं हैं। ये तीनों ही मुसलमान हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा हो रही है कि इनकी हत्याओं का कोई संबंध इनके धर्म से तो नहीं है।