अमेरिकी इतिहास की बेहद दर्दनाक घटना 9/11 आतंकी हमले की बरसी पर मृतकों की याद में श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग सोमवार को वर्ल्ड ट्रेड स्मारक पर जुटे। देश में बीते तीन हफ्तों से दो भयावह चक्रवातों का सामना करने के बावजूद इस बेहद डरावने और दुखदायी दिनों को याद किया।
पढ़ें: 9/11 World Trade Center: देखें, क्या था आतंक के आका ओसामा के हमले का प्लान
आतंकी हमले को 16 वर्ष हो गए हैं और श्रद्धांजलि देन की ऐसी परंपरा के अनुसार इस दिन हमले में मारे गए सभी लोगों के नाम पढ़े गए। साथ कुछ पल का मौन भी रखा गया। फिर घंटे की ध्वनि के साथ दो शक्तिशाली लाइट बीम रातभर रोशनी फैलती नजर आई।
हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम में अपनेपन का एहसास नजर आया। बीते वर्षों में नाम पढ़ने वालों ने कई संदेश इस मौके पर जोड़े हैं, जिनमें से कुछ सभी पीड़ितों के लिए आम संदेश होते हैं तो कुछ व्यक्तिगत संदेश भी लिखे जाते हैं।
जूडी ब्राम मर्फी ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क शुक्रिया, 9/11 के पीड़ितों को निरंतर सम्मान देने के लिए और उनके नाम पढ़ने के लिए। उनके प्रति ब्रायन जोसफ मर्फी की इस हमले में मौत हो गई थी।’
पढे़ं: 9/11 हमले के बाद जब अमेरिका को दान में मिलीं 14 गाय...
गौरतलब है कि अपहृत विमानों के जरिये 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेनसिल्वेनिया के शांक्सविले के पास एक स्थान पर हमला किया गया था, जिसमें लगभग 3000 लोग मारे गए थे।