फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास: महिला से बहस के बाद शख्स ने घर में की फायरिंग, संदिग्ध समेत 8 की मौत

Mon, 11 Sep 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
Plano
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास में रविवार को एक बड़ी घटना हुई है। न्यूज़ एजेंसी असोसिएटेड प्रेस के मुताबिक यह घटना टेक्सास के प्लानो की है, जहां एक घर में हुई फायरिंग में आठ लोगों की मौत गई।  
विज्ञापन
BREAKING: Police: At least eight people dead after a shooting at a home in Plano, Texas. — The Associated Press (@AP) September 11, 2017  
मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल
पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार रात करीब 8 बजे का है। नॉर्थ टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के प्लानो में एक घर में हुई शूटिंग से आठ लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल है।

एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार रात एक शख्स उस घर में गया, जहां उसकी एक महिला से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उस शख्स ने ऑटोमेटिक हथियार से गोली चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें