फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बालात्कार पीड़िता का गर्भपात नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आरोप लगाया है कि लातिन अमेरिकी देश पैरागुए एक 10 वर्षीय बलात्कार पीड़ित और गर्भवती बच्ची की 'सुरक्षा करने में नाकाम' रहा।
विज्ञापन


इस बच्ची के सौतेले पिता पर उसका बलात्कार करने का आरोप है जिससे वो गर्भवती हुई। इस लड़की का गर्भपात नहीं कराने दिया गया। पैरागुए में गर्भपात पर रोक है और सिर्फ उन्हीं मामलों में गर्भपात की अनुमति है जब मां की जान खतरे में हो। कानूनन बलात्कार पीड़िताओं या कम उम्र की लड़कियों का गर्भपात भी नहीं हो सकता। पैरागुए के स्वास्थ्य मंत्री एंतोनियो बैरिओस ने माना कि लड़की का गर्भपात नहीं कराया गया।
विज्ञापन

'अधिकारों का उल्लंघन'

बताया जाता है कि ये लड़की 23 सप्ताह की गर्भवती है। लड़की की मां ने बार बार उसका गर्भपात किए जाने की गुहार लगाई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि पैरागुए की सरकार के फैसले से इस लड़की के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है और अब उसकी सेहत की देखभाल के लिए हर तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

इस लड़की के 42 वर्षीय सौतेले पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि वो बलात्कार के आरोप से इनकार करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें