अमेरिका में हत्या का दोषी ठहराया गया एक व्यक्ति जेल से भाग गया था। अब करीब 50 साल बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया है। 79 वर्षीय फ्रैंक फ्रेशवाटर्स वर्ष 1959 में जेल से भाग गए थे। कुछ समय के लिए उन्हें 1975 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद वे गायब हो गए।
वे फ्लोरिडा में पिछले 20 सालों से अलग पहचान के साथ रह रहे थे। ब्रीवर्ड काउंटी के अधिकारी का कहना है कि फ्रेशवाटर्स को पकड़ने के लिए उन्होंने जाल बिछाया और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने के बहाने उनकी उंगलियों के निशान ले लिए।