फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हार्वे' के बाद अमेरिका पर 'इरमा' की मार, कुदरती कहर के आगे 'सुपर पावर' फेल

Mon, 11 Sep 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
Hurricane Irma
विज्ञापन
टेक्सास और लुसियाना में 'हार्वे' द्वारा मचाई गई तबाही के बाद अब अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान 'इरमा' का कहर जारी है। कैरेबियाई द्वीपों में भारी तबाही मचाने के बाद 'इरमा' ने रविवार को अमेरिका के फ्लेरिडा में दस्तक दे दी है।  इस तूफान से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है।
विज्ञापन


10 सालों का सबसे भयंकर तूफान
चक्रवाती तूफान 'इरमा' के बाद फ्लोरिडा में भारी बारिश हो रही है। 'इरमा' को पिछले 10 सालों का सबसे भयंकर तूफान बताया जा रहा है। अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक 'इरमा' की सर्वाधिक गति 257 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है।

पढ़ें:- अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

'इरमा' तूफान का सबसे अधिक असर अमेरिका के फ्लोरिडा में देखने को मिल रहा है। 'इरमा' की वजह से समंदर में 15 से 20 फुट ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इरमा' ने क्यूबा में मचाई भारी तबाही

इरमा तूफान
इससे पहले विनाशकारी चक्रवाती तूफान 'इरमा' ने क्यूबा में भारी तबाही मचाई है। हालांकि 'इरमा' को डाउनग्रेड कर तीसरी कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन बावजूद इसके फ्लोरिडा के तटीय इलाकों में इसका काफी असर देखने को मिला।

पढ़ें:- इरमा: मयामी में चेतावनी के बावजूद, घर खाली करने को तैयार नहीं हैं लोग

आपको बता दें कि सरकार और प्रशासन द्वारा इस तूफान से निपटने के लिए युद्धस्तर की तैयारियों का दावा किया गया था, लेकिन 'इरमा' की दस्तक के बाद ये तैयारियां धरी की धरी रह गई। खबरों के मुताबिक इस दौरान 25 लाख घरों में बिजली नहीं थी।

करीब 58 अरब डॉलर का नुकसान
हाल ही में चक्रवाती तूफान 'हार्वे' ने टेक्सास में ऐसी तबाही मचाई, जिससे अमेरिका को करीब 58 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 'हार्वे' को पिछले 50 सालों का सबसे भयावह तूफान बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें