फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव वायन: सेक्स स्कैंडल में फंसा अमेरिका का यह कसीनो मुगल

Sun, 28 Jan 2018 12:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव वायन
विज्ञापन

अमरीकी कसीनो मुगल स्टीव वाइन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के वित्त प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 76 वर्षीय अरबपति ने मसाज करने वालों को तंग किया और इसके एक सदस्य को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वायन ने इन आरोपों को गलत और निराधार बताया है। आरएनसी चीफ रॉना मैकडेनिएल ने अमरीकी मीडिया को बताया कि उन्होंने वायन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वायन ने इसके लिए अपनी पूर्व पत्नी ऐलेन को जिम्मेदार ठहराया है। वायन अपनी पूर्वी पत्नी से मानहानि का एक मुक़दमा भी लड़ रहे हैं। अरबपति वायन ने उनकी पब्लिक रिलेशन टीम की बीबीसी को भेजे गए एक बयान में कहा- मेरी पूर्व पत्नी लगातार इस तरह के आरोप लगाती रही हैं जिसकी वजह से मैं इतने भयानक और गंदे मुकदमे में फंस गया हूं।

विज्ञापन


क्या हैं आरोप?

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने वायन के साथ काम करने वाले दर्जनों लोगों के हवाले से लिखा है- अपने दफ़्तर में अकेले रहने के दौरान उन पर कई बार मसाज करने वालों से उत्पीड़न का आरोप लगता रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कोर्ट के एक दस्तावेज का जिक्र करते हुए लिखा है कि कसीनो इंडस्ट्री के इस दिग्गज ने एक मेकअप आर्टिस्ट को 7.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। मेकअप आर्टिस्ट ने उन पर जबरन यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अखबार का दावा है कि वायन की महिला स्टाफ उनके साथ अकेले मिलने से बचने के लिए झूठे अपॉइंटमेंट दिखाने लगीं थी या अपने साथ एक सहयोगी को लेकर जाती थीं। कुछ तो जैसे यह सुनती कि वो उनके सैलून में आ रहे हैं, अपने बाथरूम या किसी कमरे में छिप जाती थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

स्टीव वायन
रिपब्लिकन की चुप्पी पर डेमोक्रेट्स का हमला

वायन रिपब्लिकन पार्टी को दान देने वालों में से हैं। पिछले साल हॉलीवुड निर्माता हार्वी वाइनस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद, मैकडेनियल और अन्य प्रमुख रिपब्लिकन ने डेमोक्रेटिक पार्टी से चंदा वापस करने को कहा। अब डेमोक्रेट भी वायन पर लगे आरोपों के बाद उसी नियम का हवाला दे रहे हैं। डेमोक्रेट राष्ट्रीय समिति ने आरएनसी की चुप्पी पर हमला किया है। अक्टूबर के अपने बयान में मैकडेनियल ने लिखा- अगर डेमोक्रेट और डीएनसी ट्रस्टी महिलाओं के लिए खड़े होते हैं, जैसा कि वो कहते हैं, तो इन गलत पैसों को लौटा दिया जाना चाहिए।

कौन हैं स्टीव वायन?

फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक, वो इस्ट कोस्ट बिंगो पार्लर ऑपरेटर के बेटे हैं। जिनकी अनुमानित संपत्ति अभी 3.5 बिलियन डॉलर है। वायन ने लास वेगास में कई कसीनो के निर्माण और उसके संचालन से अपनी किस्मत बनाई है। इन कसीनो में द गोल्डन नगेट, द मिराज, ट्रेजर आइलैंड और बेलागियो शामिल हैं। इन सभी को उन्होंने बाद में एमजीएम ग्रैंड को बेच दिया। वो पिछले सात सालों से अपनी पूर्व पत्नी ऐलेन वायन से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह जोड़ी वायन रिसॉर्ट्स की सह-संस्थापक है। 2016 में पिकासो की एक पेंटिंग को रिकॉर्ड 139 मिलियन डॉलर में बेचने की तैयारी के दौरान गलती से उनकी कोहनी पेंटिंग के बीच में लग गई जिससे उसमें छेद हो गया। यह खबर तब चर्चा में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें