फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की व्हाइट हाउस से छुट्टी

Sat, 19 Aug 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
स्टीव बैनन, डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की शुक्रवार को व्हाइट हाउस से छुट्टी हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटा दिया। हालांकि अभी तक बैनन को हटाए जाने का कारण नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


बड़े बदलावों की तरफ इशारा
खबरों के मुताबिक स्टीव बैनन ने काफी दिनों पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया। बता दें कि ट्रंप के चीफ ऑफ स्टॉफ जॉन केली ने हाल ही में व्हाइट हाउस में कुछ बड़े बदलावों की तरफ इशारा भी किया था। 

बैनन ने इसपर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं अपना नाम बदलकर स्टीव कैनन कर रहा हूं। जंग अब शुरू है।'  I'm changing my name to Steve Cannon. War is on! — Steve Bannon (@SteveBannen) August 18, 2017
ट्रंप प्रशासन से तीन आला अधिकारियों की विदाई
पिछले दिनों बैनन से पहले ट्रंप प्रशासन से तीन आला अधिकारियों की विदाई हो चुकी है। इनमें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रींस प्रीबस, प्रेस सचिव सीन स्पाइसर और कम्युनिकेशन डायरेक्टर एंटोनी स्कारामुसी शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में स्टीव बैनन ने अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बैनन अपने प्रतिद्वंद्वी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें