अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ड्राइवर ने साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों को रौंद डाला। इस वारदात में 8 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
बाद में पुलिस की गोली से हमलावर भी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को ड्राइवर के पास से दो बंदूक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान हमलावर ने अल्ला हो अकबर कहा। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क के मेयर ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने मैनहटन में हडसन नदी के पास अपना पिक अप ट्रक बाइक पाथ पर चढ़ा दिया और उस पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने अपने ट्रक से दूसरे वाहन में टक्कर मारी और फिर ट्रक से नीचे उतरकर गोलीबारी शुरू कर दी।
8 dead on bike path near World Trade Center in 'an act of terror' aimed at civilians says New York Mayor pic.twitter.com/IbtusvpNiZ
— ANI (@ANI) October 31, 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 'न्यूयॉर्क में एक बीमार आदमी ने हमला किया, सुरक्षा एजेंसियां इस पर करीब से नजरें बनाए हुए है।' ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मीडिल ईस्ट में हराने के बाद हम आईएसआईएस को फिर से अमेरिकी में घुसने नहीं देंगे, अब बहुत हुआ।' वहीं पीएम मोदी ने इसपर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि वह इस हमले की निंदा करते हैं।
In NYC, looks like another attack by a very sick and deranged person. Law enforcement is following this closely. NOT IN THE U.S.A.!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 31, 2017
We must not allow ISIS to return, or enter, our country after defeating them in the Middle East and elsewhere. Enough!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 31, 2017