अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की रैली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिख युवक ने ट्रंप का विरोध कर दिया।
डोनल्ड ट्रंप की मस्कैटिन हाई स्कूल में हो रही रैली के दौरान पगड़ी पहने ये सिख युवक 'स्टॉप हेट' का बैनर लेकर विरोध प्रकट करने लगा। इस वजह से ट्रंप को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।
इसके बाद ट्रंप जो राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं ने भीड़ में सिख युवक और उसके एक साथी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये वो टोपी नहीं पहने है क्या ये वही है? और वह पहन भी नहीं पाएगा। इससे बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर बाहर कर दिया।