उत्तरी कैलीफोर्निया के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है। रूरल तेहामा में हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले शख्स की भी मौत हो गई है। घायल हुए लोगों में एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है।
पढ़ें: अमेरिकी कांग्रेस चुनाव में आमने-सामने होंगे दो भारतवंशी
उसे एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं घायल हुए दूसरे बच्चे के पैर में गोली लगी है। घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि लोकल समय के मुताबिक सुबह 8 बजे रैंचो तेहामा एलीमेंटरी स्कूल में फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
At least three people killed, two children wounded in a shooting at a school in rural Tehama County, Northern California: AFP
— ANI (@ANI) November 14, 2017