भारतीय मूल के व्यवसायी जितेंद्र दिगंवकर अगले साल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से शिकागो की इलिनाय सीट से प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर उनकी पार्टी उन्हें इसके लिए चुन लेती है तो यह पहली बार होगा जब किसी सीट पर दो भारतवंशी आमने-सामने होंगे।
इस सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मौजूदा सांसद राजा कृष्णमूर्ति फिर से मैदान में उतरने के लिए जोर लगा रहे हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी समर्थन हासिल है। इस सीट पर भारतीय मूल के वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है।