फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र को मिलीं यौन उत्पीड़न की 138 शिकायतें

Wed, 14 Mar 2018 08:59 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल संयुक्त राष्ट्र को यौन उत्पीड़न की 138 शिकायतें मिली हैं। इनमें से आधी शिकायतें संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और विशेष राजनीतिक मिशनों पर भेजे गए स्टाफ के खिलाफ हैं। इन अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बाकायदा एक रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन


यूएन महासचिव ने यौन उत्पीड़न अपराधों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति को लागू करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट में कहा कि कर्मचारियों के विरुद्ध 2016 में ऐसे 165 और 2017 में 138 मामले सामने आए हैं। 

गुटेरेस ने शांति रक्षकों और कर्मचारियों के संबंध में इस दुर्व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मिशनों की जिम्मेदारी संघर्षरत क्षेत्रों में नागरिकों की हिफाजत करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता यौन उत्पीड़न मामलों में नहीं होनी चाहिए।  
विज्ञापन


इस रिपोर्ट पर विशेष समन्वयक होल लुते ने पहले ही कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले काम करने वाला कोई भी शख्स अथवा कर्मचारी यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल कुल 138 आरोप लगे हैं जो वर्ष 2016 में लगे 165 आरोपों के मुकाबले कम हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की अन्य संस्थाओं और उनकी योजनाओं को लागू करने वाले सहयोगियों के कर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतें इस अवधि में 42 से बढ़कर 75 हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें