फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 21 May 2016 06:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग - फोटो : Getty
विज्ञापन
अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित राष्ट्रपति आवास के बाहर देर रात हुई फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फायरिंग राष्ट्रपति आवास से महज कुछ पर स्थित एक सुरक्षा चेक प्वाइंट के पास हुई जिसके बाद व्हाइट हाउस को ऐतिहातन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया और वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक की दूरी पर फायरिंग हुई जिसके बाद सुरक्षा चेतावनी जारी कर आवास को बंद कर दिया गया। यह फायरिंग पश्चिमी एक्जिक्यूटिव ड्राइव के करीब हुई जिसमें यूएस सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी ने युवक को गोली मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया सुरक्षा अधिकारी ने एक अज्ञात व्यक्ति को हथियार डालने के लिए कहा था। जब वह नहीं माना तो अधिकारी को उसे गोली मारनी पड़ी। US media reporting that Secret Service shot a man who had a weapon near the White House. Reports that man did not disarm when asked to. — ANI (@ANI_news) May 20, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक घटना के वक्त राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। घटना के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा ज्वाइंट बेस एड्रूज में गोल्फ खेल रहे थे। हालांकि, उप राष्ट्रपति जो बिडेन व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। President Obama was golfing at Joint Base Andrews when the shooting incident occurred at the White House. Lockdown continues at the site. — ANI (@ANI_news) May 20, 2016 घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल किसी भी व्हाइट हाउस के आस पास पर्यटकों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। President Obama was golfing at Joint Base Andrews when the shooting incident occurred at the White House. Lockdown continues at the site. — ANI (@ANI_news) May 20, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें