दुनिया में अर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी आधारित पहला वकील तैयार हो चुका है। इसे अमेरिका के ही एक लॉ फर्म बेकर होस्टेटलर ने विधिक शोध की विभिन्न टीमों की मदद के लिए नियुक्त किया है। इस रोबोट का नाम रॉस (आरओएसएस) है। इसका निर्माण आईबीएम के कॉग्निटिव (संज्ञानात्मक) कंप्यूटर वाटसन के आधार पर किया गया है।
वाटसन के संज्ञानात्मक कंप्यूटिंग और प्राकृतिक भाषा की प्रोसेसिंग क्षमताओं की वजह से वकील रॉस से अपने शोध संबंधी सवाल पूछ सकते हैं। इसके बाद रोबोट कानूनों को पढ़ कर, सबूत जुटाता है, निष्कर्ष निकालता है और फिर सबसे अधिक उपयुक्त सबूत आधारित जवाब देता है।
रॉस कानूनों पर नजर भी रखता है और अदालत के उन निर्णयों की सूचना उपयोगकर्ताओं को देता है जिससे कोई मामला प्रभावित हो सकता है। रोबोट का प्रोग्राम लगातार उन वकीलों से कुछ न कुछ सीखता भी रहता है जो प्रत्येक बार इससे बेहतर परिणाम की अपेक्षा करते हैं।