फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद अमेरिका के एक हजार स्कूल बंद

Wed, 16 Dec 2015 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरीका के लॉस एंजेलिस में सुरक्षा कारणों से पब्लिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सभी पब्लिक स्कूल मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से धमकी मिलने के बाद बंद करा दिए गए।
विज्ञापन


यह धमकी स्कूल प्रणाली और इसके 6,40,000 विद्यार्थियों को लक्ष्य करते हुए भेजी गई थी।

इस ऐलान का असर एक हजार से अधिक स्कूलों पर होगा और सात लाख से अधिक छात्र प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

सैन बर्नार्डिनो में भी हो चुका है हमला

लॉस एंजेलिस स्कूल पुलिस विभाग के प्रमुख स्टीवेन जिपरमैन ने कहा, ‘मंगलवार की सुबह हमें इलेक्ट्रॉनिक धमकी मिली जिसमें हमारे स्कूलों की सुरक्षा का उल्लेख किया गया था।

हमने आज स्कूल बंद रखना उचित समझा ताकि हम अपने स्कूल परिसरों के बारे में यह सुनिश्चित कर सकें की वे सुरक्षित हैं।’ ये धमकी सैन बर्नार्डिनो के हमले के तकरीबन दो हफ्ते बाद आई है।

बर्नार्दिनो के हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले को कट्टरपंथी माने जाने वाले एक मुस्लिम जोड़े ने अंजाम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें