फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपर्ट मर्डोक ने 84 साल की उम्र में की चौथी शादी

Sat, 05 Mar 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रुपर्ट मर्डोक ने अभिनेत्री और मॉडल जैरी हाल से लंदन में विवाह कर लिया - फोटो : Reuters
विज्ञापन
जानेमाने मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक ने अभिनेत्री और मॉडल जैरी हाल से लंदन में विवाह कर लिया है। 84 वर्षीय मर्डोक की ये चौथी शादी है। 59 वर्षीय जैरी हाल ने वर्ष 1992 में बाली में सर मिक जेगर से विवाह किया था जिसे बाद में कानूनन नहीं माना गया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में जन्में मर्डोक अब अमेरिकी नागरिक हैं जिन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि ''वे इस दुनिया के सबसे भाग्यशाली और प्रसन्न व्यक्ति हैं। मर्डोक की न्यूज यूके कंपनी 'द टाइम्स' और 'द सन' अखबार प्रकाशित करती है।

प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्ब्स के मुताबिक, न्यूज कार्पोरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मर्डोक और उनके परिवार की बीते साल तक कुल सम्पत्ति 11.2 अरब डॉलर थी। मर्डोक ने इससे पहले पैट्रिसिया बूकर, ऐन्ना टोर्व और वेंडी डेंग से विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें