फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद बोले- रियलिटी शो की तरह सरकार चला रहे हैं ट्रंप, कराएंगे थर्ड वॉर

Mon, 09 Oct 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दुनिया भर में कई तरह की बातें की जा रही हैं उनमें से एक है कि ट्रंप देश को तीसरे युद्ध की तरफ धकेल सकते हैं। लेकिन अब इसे ट्रंप की ही पार्टी के सीनेटर और अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख बॉब कोर्कर इसे हवा दे दी है। 
विज्ञापन


अमेरिकी रिपब्लिकन नेता बॉब कोर्कर ने खुलकर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल सकते हैं। ट्रंप लगातार अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ रहे हैं। सीनेटर कोर्कर एक समय में ट्रंप के समर्थक रह चुके हैं। लेकिन अब वे लगातार ट्रंप की आलोचना पर उतरे हुए हैं।

पढ़ें-अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर हो सकती है कार्रवाई, ट्रंप ने कांग्रेस को भेजी लिस्ट
 उन्होंने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति जिस तरह दूसरे देशों को धमकियां दे रहे हैं उससे अमेरिका तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा सकता है।
विज्ञापन


बॉब कोर्कर ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह एक रियलिटी शो की तरह सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप मुझे चिंता में डाल रहे हैं, उनकी वजह से हर वह शख्स चिंतित है जो अपने देश की परवाह करता है। 

पढ़ें-ट्रंप बोले- 'खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नहीं हुई हैरानी'
उधर, रविवार को ट्रंप ने कोर्कर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2018 में फिर से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनमें ‘दम’ नहीं है और वह ईरान के साथ हुई ‘भयानक डील के लिए जिम्मेदार’ हैं। उत्तर कोरिया के साथ चल रहे विवाद में ट्रंप ने उन्हें भयानक परिणाम भुगतने की चेतवानी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें