फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की कूरियर कंपनी फेडेक्स एक्सप्रेस के प्रेसीडेंट व सीईओ बनेंगे राजेश सुब्रमण्यम

Fri, 28 Dec 2018 04:17 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजेश सुब्रमण्यम
विज्ञापन

भारतीय अमेरिकी राजेश सुब्रमण्यम अमेरिका की मल्टीनेशनल कूरियर डिलीवरी कंपनी फेडेक्स एक्सप्रेस के अगले प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। सुब्रमण्यम वर्तमान में कंपनी में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन अधिकारी  हैं। वह 1 जनवरी 2019 से डेविड एल कनिंघम की जगह कंपनी के टेनेसी ऑफिस में नई भूमिका संभालेंगे। 

विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट सुब्रमण्यम फेडेक्स में पिछले 27 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका के मेमफिस शहर से की थी। इसके बाद वे हांगकांग चले गए जहां वे कंपनी के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र का मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस का काम देखा। अमेरिका में इंटरनेशनल मार्केटिंग का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनने से पहले वे कनाडा में फेडेक्स के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें