फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अश्वेत की मौत के बाद संघर्ष, आपातकाल घोषित

Fri, 23 Sep 2016 06:06 AM IST
एजेंसी/ शर्लोट
विज्ञापन
- फोटो : aljazeera.com
विज्ञापन
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना के शर्लोट में मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी से एक अश्वेत की मौत के बाद नस्लीय संघर्ष गहरा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान दूसरी रात को पुलिस की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ताजा हिंसा के चलते गवर्नर को कैरोलिना राज्य में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी। पुलिस की गोलीबारी के खिलाफ बुधवार देर रात शर्लोट सिटी सेंटर में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। 
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को संदिग्ध की तलाशी के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 43 वर्षीय अश्वेत कीथ लमोन्ट स्कॉट की मौत हो गई थी। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरे आए और पुलिस के साथ फिर झड़प हो गई। पुलिस की गोलीबारी में एक अश्वेत शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह पुलिस की गोली से घायल नहीं हुआ है। 

गवर्नर पैट एमसीक्रोरी ने ट्वीट कर बताया कि वह स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मदद के लिए नेशनल गार्ड और हाईवे पैट्रोल के अधिकारियों को सक्रिय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम हिंसा और पुलिस अधिकारियों पर हमले को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम संपत्ति के नष्ट होने को भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की आबादी और अश्वेत

- फोटो : file photo
अमेरिका में श्वेत अमेरिकियों की आबादी 77.70 फीसदी है, जबकि अश्वेत अफ्रीकी अमेरिकियों की 13.20 फीसदी है। अमेरिका में 5.30 प्रतिशत लोग एशियाई मूल और बाकी 3.80 प्रतिशत लोग अन्य समुदायों के है।

नस्लीय भेदभाव पर राष्ट्रपति ओबामा की प्रतिक्रिया

23 जून 2015 को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि नस्लीय भेदभाव अमेरिका के डीएनए में है। अमेरिका अपनी इस मानसिकता से अभी तक नहीं उबरा है और आज भी यहां नस्लवाद की जड़े बहुत गहरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें