फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पेंटागन अधिकारी ने कहा- पाक को सजा दे US

Sat, 25 Feb 2017 06:05 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पेंटागन के एक पूर्व उच्च अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका को पाकिस्तान की चतुराई से बचना चाहिए और उसके प्रभाव में आना बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही उसे दी जाने वाली सभी तरह की सैन्य और वित्तीय सहायता रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन


वर्ष 2009-2014 तक पेंटागन के वरिष्ठ सलाहकार रहे क्रिस्टोफर डी कोलेंडा ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की छलपूर्ण नीति पर प्रकाश डालते हुए लिखे एक लेख में कहा, ‘पहले कदम के रूप में, ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान को दिया गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा निलंबित कर देना चाहिए और उसे सैन्य और वित्तीय सहायता देना बंद कर देना चाहिए।’ उन्होंने ‘द हिल’ में प्रकाशित इस लेख में कहा, ‘हमें पाकिस्तान के प्रभाव में आना बंद कर देना चाहिए। अब समय आ गया है जब अमेरिका को पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में गरिमा लानी चाहिए।’ 

उन्होंने कहा, ‘जरूरत पड़ने पर अमेरिका को अधिक दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान को अफगान तालिबान के खिलाफ रवैया अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगी।’ कोलेंडा वर्तमान में सीएनएएस में सहायक वरिष्ठ फेलो और सेंटर फॉर ग्लोबल पॉलिसी में एक वरिष्ठ फेलो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें