फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस्लाम विरोधी राष्ट्रपति नहीं चाहते हैं अमेरिकी'

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर अमेरिकी जनता इस्लाम विरोधी राष्ट्रपति नहीं चाहती है। बुधवार को जारी द प्यू सर्वे के मुताबिक निर्दलीय और डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े या इनका समर्थन करने वाले 70 फीसदी लोग चाहते हैं कि देश का अगला राष्ट्रपति इस्लामिक आतंकवादियों की आलोचना करते समय संयम बरतने वाला और पूरे इस्लाम धर्म को निशाना बनाने वाला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, 10 में से चार लोगों का मानना है कि अगला अमेरिकी राष्ट्रपति इस्लामिक आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख रखने और इस्लाम की आलोचना करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के बहुत कम लोग ही अमेरिकी विरोधी

ऐसे लोगों में से 65 फीसदी लोग रिपब्लिकन पार्टी से जुडे़ हैं या इसका समर्थन करते हैं। इसके अलावा सर्वे में यह भी कहा गया है कि कई अमेरिकियों का मानना है कि ज्यादातर अमेरिका में मुस्लिम जनसंख्या अमेरिकी विरोधी है।

हालांकि 42 फीसदी युवाओं का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के बहुत कम लोग ही अमेरिकी विरोधी हैं, जबकि 49 फीसदी लोगों का मानना है कि कुछ अमेरिकी मुस्लिम ही अमेरिकी विरोधी हैं। इसके अलावा 11 फीसदी लोगों के मुताबिक अमेरिका के ज्यादातर मुस्लिम अमेरिकी विरोधी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें