फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को है PM मोदी की मेजबानी का इंतजार, इस महीने के अंत में मिलेंगे दो दिग्गज

Sat, 10 Jun 2017 09:25 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन से मुलाकात के बाद उनके आगामी अमेरिकी दौरे को लेकर उठ रही तमाम अटकलों पर ट्रंप प्रशासन ने विराम लगा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका इस माह के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नौअर्ट ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि हम भारतीय प्रधानमंत्री से यहां वाशिंगटन में मिलने के लिए उत्सुक हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसा इस माह के अंत में होगा।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर व्हाइट हाउस की एक बैठक में शिरकत करने के लिए महीने के अंत में वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल बैठक की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। बता दें कि ट्रंप के प्रशासन के दौरान यह मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोनों नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात भी कर चुके हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान भी मोदी ने बराक ओबामा के साथ रिकॉर्ड आठ बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वॉशिंगटन की यात्रा की थी जबकि ओबामा ने साल 2015 में अपने ऐतिहासिक दौरे के तहत भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें