फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन हमले के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट हमें और एक्टिव होने की जरूरत है,थेरेसा मे को लिया निशाने पर

Sat, 16 Sep 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन ट्रेन में हुए विस्फोट की निंदा की हैं। हमले के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए, एक के बाद एक ट्वीट कर इस हमले को "लूजर टेरेरिस्ट" बताया है। वहीं इस आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप, शरणार्थियों को शरण दिए जाने को लेकर थेरेसा मे पर निशाना साध चुके हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन में हुए हमले और 29 लोगों के घायल होने की निंदा की है साथ ही यह सलाह दी है कि लंदन ऑथोरिटी ने एक मौका गंवा दिया है। 

पढ़ें: ट्रंप ने बनाई नशे का कारोबार करने वाले देशों की लिस्ट, भारत का नाम भी शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है "लूजर आतंकियों ने लंदन में दूसरा हमला किया है। ट्रंप ने आगे लिखा कि लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस बल के मुख्यालय और इन्वेसिट्गेशन को थोड़ा और सक्रिय होने की जरूरत है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि लंदन में बम हमले के बाद वह ब्रिटिश के समकक्ष को फोन करने का इरादा है यह सब एक विशेष संबंध कहते हैं। ट्रंप के ट्वीट के बाद थेरेसा मे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस जांच में क्या चल रहा है, यह किसी को जानने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें