पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात पर दुनिया की नजर थी। ट्रंप ने सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया मोदी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।
इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मोदी के स्वागत-सम्मान में शामिल थीं। मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि मेरे स्वागत के लिए शुक्रिया यह सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
वहीं ट्रंप ने कहा कि मोदी ने शानदार काम किया है उनका व्हाइट हाउस में आना हमारे लिए सम्मान की बात है। वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। आर्थिक मोर्च पर उनका काम सहारनीय है।
ट्रंप से मुलाकात से पहले मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इसके बाद वे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से भी मिले। जिसके बाद अमेरिका ने अमेरिकी विदेश विभाग ने कश्मीरी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है।