पीएम मोदी-ट्रंप की ये मुलाकात किसी उत्सव से कम नहीं आंकी जा रही है। ये भारतीय राजनीति में अब तक की सबसे ऐतिहासिक मुलाकात मानी जा रही है। सोमवार रात तकरीबन 1.30 बजे पुर्तगाल से अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी का खुले दिल से स्वागत किया गया। ये मुलाकात भारत के पड़ोसी मुल्कों को एक आंख नहीं भा रही है। वहीं, पीएम मोदी ने अमेरिकी दौरे में बहुत वाहवाही लूटी। यहां तक कि ट्रंप ने उन्हें 'महान प्रधानमंत्री' तक करार दिया। ऐसे में पीएम मोदी, ट्रंप और मेलानिया से आपसी मेल-मिलाप का सिलसिला चला। पीएम मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया को तीन शानदार गिफ्ट दिए जिसमें शहद, शॉल और ब्रेसलेट शामिल थे।
बता दें कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली मुलाकात है। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जैसे ही दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
पीएम मोदी ने अमेरिका की 'फर्स्ट लेडी' को दिए ये तीन खूबसूरत तोहफे
पहला तोहफा
पीएम मोदी ने अपनी मेलानिया ट्रंप को इस मुलाकात के दौरान कश्मीर में बना 'शॉल' गिफ्ट किया।
दूसरा तोहफा
वहीं, अपने दूसरे तोहफे में पीएम मोदी ने मेलानिया को हिमाचल की कांगड़ा घाटी के कारीगरों द्वारा बनाया 'सिल्वर ब्रेसलेट' भेंट किया।
तीसरा तोहफा
पीएम मोदी ने दोनों देशों के आपसी रिश्तों में किसी भी तरह की कोई कड़वाहट पैदा न हो इसके लिए शायद तीसरे तोहफे के रूप में मेलानिया को 'शहद' गिफ्ट किया।
इसके अलावा पीएम मोदी ने मेलानिया को चाय भी भेंट की इसके साथ ट्रंप को अब्राहम लिंकन के निधन के बाद 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी दिया और पंजाब के होशियारपुर की बनी खास लकड़ी की पेटी भी गिफ्ट की।
उधर, ट्रंप ने मोदी को लिंकन के फेमस गेटिसबर्ग स्पीच की कॉपी और वह डेस्क दिखाई, जिस पर वह लिखा करते थे। बता दें कि गेटिसबर्ग स्पीच में ही लिंकन ने कहा था, "सरकार, जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।"
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की खुले दिले से तारीफ
ट्रंप ने कहा 'वह इतने महान प्रधानमंत्री हैं। मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।' ट्रंप ने कहा, 'आर्थिक रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा।