फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन के इंजन में ब्लास्ट, महिला पायलट ने ऐसे कराई सुरक्षित लैंडिंग

Thu, 19 Apr 2018 03:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क से डलास की ओर जा रही फ्लाईट जब 32 हजार फीट की ऊंचाई पर थी तब उसके बाएं तरफ के इंजन में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 7 जख्मी हो गए। ब्लास्ट होते ही प्लेन की दो खिड़कियां टूट गईं और प्लेन के अंदर धुंआ आने लगा। जोरदार धमाके से लोग घबरा गए और चिल्लाने लगे। खिड़की टूटने से विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री रिओरडन बुरी तरह जख्मी हो गईं। इसके अलावा इंजन का टुकड़ा लगने से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया।     

विज्ञापन


ऐसे बचाई यात्रियों की जान

महिला पायलट टैमी शुल्ट्स ने महज 15 मिनट में ही प्लेन की फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी। यूएस नेवी में फाइटर पायलट रह चुकी टैमी एफ-18 प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने संयम बनाए रखा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हेंने प्लेन की लैंडिंग के लिए योजना बनाई। एक महिला यात्री ने टैमी को फौलाद जैसी मजबूत महिला बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थिति में उन्होंने यात्रियों से बात की और कहा कि हम सकुशल लैंडिंग करेंगे।  

बता दें प्लेन में 5 क्रू मेंबर सहित 149 लोग सवार थे जिनमें से 7 जख्मी हुए और एक महिला की मौत हो गई। 2009 के बाद से अमेरिकी एयरलाइंस में हादसे से होने वाली यह पहली मौत है। वहीं क्रू मेंबर्स ने जख्मी यात्रियों का प्राथमिक उपचार भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें