फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन

Thu, 19 Apr 2018 06:19 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
विज्ञापन
बारबरा बुश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की मां रही बारबरा बुश का बुधवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका की सम्मानित पूर्व प्रथम महिला रहने के साथ वह एक साक्षरता कार्यकर्ता भी थीं।
विज्ञापन


उनके पति जॉर्ज हरबर्ट वॉकर बुश और उनके बेटे जॉर्ज वॉकर बुश दोनों अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। बारबरा के अंतिम सांस लेने के समय जॉर्ज और उनका परिवार वहां मौजूद था। उनके पति के कार्यालय से जारी हुए बयान में कहा गया कि अमेरिका की पूर्व पहली महिला और पारिवारिक साक्षरता की अथक समर्थक बारबरा पीयर्स बुश का मंगलवार के दिन 17 अप्रैल, 2018 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 

निधन के बाद उनके पति सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनके लिए प्रार्थना की। पिछले कुछ सालों से वह बीमार थीं। हालांकि अपनी जिंदगी के आखिरी क्षणों में उन्होंने इलाज नहीं कराने का फैसला ले लिया था। आखिरी बार वह अपने पति के साथ जनवरी, 2017 में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। पति की राजनीतिक सफलता में उनका बड़ा योगदान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें