लोग ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी गाड़ियों में इंतजार कर रहे थे कि उन्होंने हवा में कुछ अजीब हचलच देखी। लेकिन महज कुछ सेकेंडों में लोगों के सामने जो हुआ उसका उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा। दरअसल, हवा में वो अजीब हचलल एक क्रैश होता प्लेन था, जो बिजली की तारों से टक्करा कर जमीन आ गिरा।
चौंका देने वाली बात है कि उसने हवा में ही आग पकड़ ली। कोमो न्यूज के मुताबिक प्लेन पास की फील्ड से ही रवाना हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के पायलट और पैसेंजर को चोंटे आई हैं, लेकिन वो खतरे से बाहर है।
अमेरिका के वाशिंगटन में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे गाड़ी में बैठी एक महिला ने अपने कैमरे में कैद किया है। प्लेन के रोड पर गिरने के बीच कई कारों को नुकसान पहुंचा है, पर किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।
लोकल पुलिस के मुताबिक इस प्लेन के उड़ान भरते ही कुछ दूरी पर इसमें करंट ने दौड़ना बंद कर दिया था। पायलट प्लेन की किसी तरह सेफ लैंडिंग के लिए जगह ढूंढ रहा था। लेकिन जिसका उसे डर था वही हुआ और प्लेन बिजली की तारों से उलझ गया और रोड पर जा गिरा।